Asia Cup Hockey 2025 : राजगीर में आज से होगा शुरू, भारत के सामने चीन

राजगीर : बिहार के राजगीर में आज यानी 29 अगस्त से हीरो पुरुष एशिया कप हॉकी-2025 का आगाज होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुरू होगा। एशिया के आठ टॉप हॉकी देश भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

राजगीर तैयार, सुविधाओं का रखा गया पूरा इंतजाम

राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में सभी मैच खेले जाएंगे। एतिहासिक नगरी राजगीर के विभिन्न होटलों में विदेशी और अन्य टीमों के लिए ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। भारतीय टीम खेल परिसर में ही ठहरेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फाइनल मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा। इस एशिया कप का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह 2026 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है। पिछले 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने पांच बार खिताब जीता है। वहीं भारत ने 2003, 2007 और 2017 में तीन बार यह खिताब जीता है। पाकिस्तान ने भी 1982, 1985 और 1989 में तीन बार खिताब अपने नाम किया।

मुफ्त टिकट में मिलेगा हॉकी का मजा

आपको बता दें कि हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि राजगीर में होने वाले सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा। हॉकी फैंस www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्चुअल टिकट मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि लोग बिना किसी खर्च के विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद ले सकें और खेल को ज्यादा लोकप्रिय बनाया जा सके।

Asia Cup Hockey 2 22Scope News

पूल मैच और उद्घाटन मुकाबले

वहीं टूर्नामेंट में कुल 24 मैच होंगे। पहले दिन यानी शुक्रवार को चार मैच खेले जाएंगे। भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच चीन के खिलाफ होगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान के खिलाफ मैच खेला जाएगा। पूल-बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे के बीच होगा।

यह भी देखें :

हॉकी के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ निकाली गई थी

दरअसल, हॉकी के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ निकाली गई थी, जो आज 29 अगस्त को राजगीर पहुंचेगी। बिहार के लिए यह पहली बार है जब पुरुष एशिया कप हॉकी का आयोजन हो रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रवींद्रन शंकरण ने कहा कि यह आयोजन राज्य में अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की क्षमता को दिखाएगा। साथ ही पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बिहार की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगा।

Asia Cup Hockey 1 22Scope News

अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रहा है – प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रहा है। हाल के दिनों में बिहार ने एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी यू20 सेवंस चैम्पियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की गई है। यह निरंतर गति बिहार के बढ़ते बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर के उत्साह और विविध खेल विषयों में प्रतिभाओं को पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़े : हीरो एशिया कप-2025 : 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होगा महामुकाबला

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...