Advertisment

ग्रामसभा की बैठक में महिला मुखिया की जगह पति हो रहे शामिल, पूछने पर अधिकारियों ने दिया ये जवाब

कटिहार : कटिहार के सुदूर प्रखंडों में सरकार के आदेश के बावजूद ग्राम सभा की बैठक में महिला मुखिया के कुर्सियों पर उनके पति काबीज रहते हैं. ग्राम सभा की ऐसी तस्वीर कटिहार के अमदाबाद प्रखंड से सामने आयी है. इसको लेकर संबंधित अधिकारी गोल-मटोल जवाब देने लगे हैं.

दरअसल अमदाबाद प्रखंड में विकास को लेकर ग्राम सभा की बैठक मुखिया के साथ आयोजित हुआ. मगर इस बैठक में अधिकतर महिला मुखिया के जगह उनके पति, भाई या उनके प्रतिनिधि के रूप में कोई पुरुष सदस्य उपस्थित रहे. मगर जब अधिकारी से इस मामले पर सवाल पूछा गया तो वह अपने आप को फंसता देख कहा कि यह अधिकारिक बैठक नहीं है. उन्होंने कहा 15 फरवरी को फिर से बैठक होगी. मगर बिहार में पंचायत चुनाव के बाद पंचायती व्यवस्था में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य सरकार द्वारा बैठक में महिला मुखियाओं के उपस्थिती को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद ये तस्वीर समझने के लिए काफी है कि अब भी बिहार के सुदूर प्रखंडों में पंचायती राज में महिला सशक्तिकरण की क्या हालात है.

रिपोर्ट : श्याम

राज्य में नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक ढांचे में उलटफेर

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का बड़ा...

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...