Commercial Advertisment

हैवानियत की हद, अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर पिता-पुत्र को जिंदा जलाया, एक की मौत

कटिहार : कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़क दिया और जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय मासूम की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे पिता राम कल्याण की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

DIARCH Group 22Scope News

घटना का कारण फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन गांव में दबी जुबान से चर्चाएं तेज हैं

आपको बता दें कि घटना का कारण फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन गांव में दबी जुबान से चर्चाएं तेज है कि हाल के दिनों में घर से गुजरने वाली सड़क को लेकर विवाद चल रहा था। क्या इसी विवाद ने इतनी बड़ी त्रासदी को जन्म दिया ? पुलिस ने अभी इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। गांव के लोग खौफजदा हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखें :

पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है

चर्चा यह भी है कि पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि एक बच्चे को भी नहीं छोड़ा। कटिहार की इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन गांव में तनाव और डर का माहौल अभी भी कायम है।

यह भी पढ़े : चोरों का आतंक जारी, डुमरा पंचायत में 11 लाख की भीषण चोरी

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...