CM ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

नालंदा: CM नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान CM ने राजगीर हॉकी स्टेडियम का भ्रमण कर दर्शकों एवं खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकों से खचाखच भरे हॉकी स्टेडियम में खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष हाथ हिलाकर अपना उत्साह दिखाया।

CM ने भारत और चीन के बीच खेल जानेवाले मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान भारत और चीन का राष्ट्रगान गाया गया। CM ने भारत और चीन के खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। ज्ञातव्य है कि ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती) के अवसर पर हीरो एशिया हॉकी कप 2025 का आज शुभारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें – दुल्हन की तरह सजाया गया है राजगीर, कल से शुरू होगा हॉकी का महापर्व…

पुरूष हॉकी एशिया कप-2025 में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कज़ाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन के सभी मैच राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे जिसका समापन 7 सितंबर को होगा। हॉकी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिलों और देश के विभिन्न राज्यों में ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली गई थी। 7 सितंबर, 2025 को होनेवाले फाइनल मैच तक कुल 24 मैच खेले जाएँगे।

2 28 22Scope News

कार्यक्रम के पूर्व राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का CM नीतीश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में CM ने निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के 5वें तल पर जाकर CM ने ऊपर से स्टेडियम एवं दर्शकों के बैठने का अवलोकन किया। इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं के संबंध में पूरी जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों एवं दर्शकों की हर जरुरी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर ढंग से निर्माण कार्य करायें।

यह भी पढ़ें – चुनाव से पहले महिला सशक्तिकरण की दिशा में CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, कर दिया बड़ा एलान

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह

पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी, सभी प्रतिस्पर्दी देश के खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बदल रहा तारामंडल का स्वरूप, ज्ञान विज्ञान के साथ ही ले सकेंगे इसका भी आनंद…

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...