अंतरजातीय शादी करना युवक-युवती को पड़ा महंगा
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में कई मामले आते हैं, लेकिन आज एक दंपति अपनी सुरक्षा की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचे. दरअसल अंतरजातीय शादी करना युवक-युवती को काफी महंगा पड़ गया है. अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने मुख्यमंत्री से जनता दरबार पहुंचे हैं.
इनका कहना है कि हमने कोर्ट मैरिज और मंदिर में भी शादी कर लिया है. लेकिन इसके बावजूद हमारा पूरा परिवार हमें हत्या की धमकी दे रहा है. पुलिस भी हमारी कुछ नहीं सुन रही है. हम सभी अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक किसी ने हमारी नहीं सुनी.
लड़की का कहना है कि जब भी वह थाने में फोन करती हैं तो थानेदार से धमकी मिलती है. आज हम मुख्यमंत्री से अपनी जान की गुहार लगाने आए हैं. सवाल यह है कि सभी अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद इनको सुरक्षा नहीं मिली तो मुख्यमंत्री से सुरक्षा मांगने और अपनी जान बचाने मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंच गई.
रिपोर्ट: प्रणव राज

















