चारा घोटाला : लालू के अंतिम केस पर फैसला आज, डोरंडा ट्रेजरी मामले पर होगी सुनवाई

रांची : देश के चर्चित चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी मामले पर आज फैसला आएगा. इस घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत कुल 99 लोगों आरोपी हैं. इस मामले में सीबीआई के जज एसके शशि द्वारा फैसला सुनाया जाएगा. इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव भी आज कोर्ट में उपस्थित रहेंगे.

लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों पर होगी सुनवाई

इस संबंध में लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि चारा घोटाला के चार मामलों में पहले ही लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को सजा सुना दी गई है. पांचों मामलों में एक ही गवाह और डॉक्यूमेंट्स हैं और उसी के आधार पर चार मामलों में अलग-अलग पीरियड की सजा सुनाई गई है. ऐसे में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में भी उन्हीं गवाह और डॉक्यूमेंट्स पर फैसला होना है. ऐसे में बचने की गुंजाइश नहीं दिख रही है. यह कहना मुश्किल है कि क्या हो सकता है.

डोरंडा ट्रेजरी मामले में कोर्ट में उपस्थित रहेंगे लालू प्रसाद

राजद सुप्रीमो लालू यादव आज चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी मामले में कोर्ट में उपस्थित रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, सुनवाई से दो दिन पहले ही लालू यादव रांची पहुंच चुके हैं. वो रविवार को ही पटना से रांची चले गए थे. रांची पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू यादव का स्वागत किया गया. लालू यादव के रांची पहुंचते ही समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटी. समर्थकों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी लालू यादव का जोरदार स्वागत किया. स्वागत के दौरान वहां भीड़ ढोल, नगाड़े और गाजे-बाजे की आवाज गूंजी.

एमपी-एमएलए फंड से अवैध निकासी मामले में नहीं हुई सुनवाई, सरकार ने विशेष सुनवाई का किया था आग्रह

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...