Advertisment

चारा घोटाला मामले में दोष मुक्त साबित होंगे लालू यादव-अनीता यादव

रांचीः झारखंड राजद प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने  एक वीडियो जारी कर चारा घोटाले  मामले में  लालू प्रसाद यादव को निर्दोष बताते हुए कहा है कि ऐसा पहली हुआ है कि एक ही मामले की सुनवाई टूकड़े- टूकड़े  में बांट कर अलग-अलग सुनवाई की जा रही है। अनीता यादव ने डोरंडा कोषागार मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी चारा घोटाले से जुड़ा मामला ही है, लेकिन सुनवाई अलग चल रही है। लालू प्रसाद के शासन काल में ही चारा घोटाले का मामला सामने आया और मामले की जांच शुरू हुई। लेकिन, साजिश कर्ताओं ने लालू यादव को ही इस मामले में फंसा दिया। राजद को भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह पूर्ण विश्वास है कि लालू यादव निर्दोष साबित होंगे। बता दें कि, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फिलहाल सुनवाई चल रही है

Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती में Civil Services जैसा...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी है। आगामी BPSC TRE-4 में अभ्यर्थियों को...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...