Giridih में जंगली हाथियों का तांडव, धान की निकाई कर घर लौट रही महिला को पटककर मार डाला…

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया के घुटियापेसरा गांव में बीते रात को हाथियों का तांडव देखने को मिला। हाथियों के झुंड ने एक औरत को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान किरण देवी के रुप में हुई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Giridih : धान की निकाई कर घर लौट रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला किरण देवी खेत से धान की निकाई कर के घर की और लौट रही थी, इस दौरान हाथियों की झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद घुठिया पेसरा के मुखिया पिंटू यादव और पंसस प्रतिनिधि मुकेश यादव ने ग्रामीण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी।

Giridih : प्रशासन ने दिया उचित मुआवजे का आश्वासन

वहीं घटना के बाद तत्काल पहल करते हुए मृतक के दाह संस्कार के लिए 25 हज़ार नगद राशि उपलब्ध करायी गयी तथा शेष तीन लाख पचहतर हज़ार मुआवजा राशि विभाग द्वारा सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत परिजनों को दिये जाने का लिखित आश्वासन दिया गया।

इसके साथ ही घुठिया पैसरा पंचायत, अमनारी पंचायत, परसिया पंचायत, नगर केसवारी पंचायत एवं मंदरामो पश्चमी पंचायत के दर्जनों गाँव जो लगातार हाथियों के झुंड से प्रभवित हैं उन सभी गावों में सोलर लाइट, टोर्च एवं पड़ाका जैसे चीजों को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई।

राज रवानी की रिपोर्ट–

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...