Advertisment

Garhwa : महुआ चुनने गई महिला को हाथियों के झुंड ने पटककर मार डाला, दहशत में ग्रामीण…

Garhwa : गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में जंगली हाथियों को आतंक देखने को मिला है जहां हाथियों के झुंड ने महुआ चुनने गई एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान बिराजपुर गांव निवासी देवमानी देवी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Violence मामले में 5 को जिला बदर करने की भी तैयारी, 30 नामजद सहित 300 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज… 

जानकारी के अनुसार मृत महिला अपने पोते-पोती के साथ सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर के बगल में स्थित जंगल में महुआ चुनने आई थी। इसी बीच हाथियों का झुंड चिहाड़ते हुए वहां आ पहुंचा। इसी बीच बच्चे हाथी को देककर अपने दादी को भागने की आवाज देते हुए भागने लगे।

l67 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता के बाद एक और व्यक्ति का गला रेतकर हत्या, दहशत का माहौल… 

Garhwa : घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

लेकिन इसी बीच बुजुर्ग महिला होने के कारण वह समय पर भाग नहीं पाई, जिसके बाद हाथीयों के झुंड ने महिला को कुचलकर मार डाला। जबकि महुआ चुनने वाले अन्य लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर लोगो की भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें- Budget Session में गरजे सीएम हेमंत-परिसीमन में आर पार की लड़ेंगे लड़ाई, चाहे सत्ता में रहे या ना रहे… 

इधर जानकारी के बाद रेंजर अजय टोप्पो एवं वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली व मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप में 50 हजार रुपए राशि उपलब्ध कराई। साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही पूरा मुआवजा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...