कोचिंग संचालक मोहल्ले के लड़कों से हैं परेशान, जान पर पड़ी आफत

गयाजी : शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ला निवासी कोचिंग संचालक समीर कुमार और उनके पिता दीनानाथ यादव मोहल्ले के ही मनचले लड़कों से परेशान हैं। उनकी जान पर आफत आ पड़ी है। समीर का आरोप है कि मेरे घर में कोचिंग चलता है। कोचिंग के बाहर मोहल्ले के ही युवक सूरज कुमार, मिथुन कुमार और अनीश कुमार कोचिंग में पढ़ने आने वाली लड़कियों पर भद्दी-भद्दी कमेंट करता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। फब्तिया कसते हैं। जब हमने विरोध किया तो मुझे और मेरे पिता दीनानाथ को गाली-गलौज कर घर व कोचिंग में ईंट पत्थर मारने लगे।

Goal 7 22Scope News

घटना 10 अगस्त की है

आपको बता दें कि घटना 10 अगस्त की है। पत्थर चलाते हुए धमकी दिया कि कोचिंग चलाना हो तो 20 हजार रुपए रंगदारी दो। 11 अगस्त की रात्रि में बिजली मीटर भी कबाड़ कर चोरी कर ली। जिसका सीसीटीवी में फुटेज उपलब्ध है। घटना से समीर कुमार और उनके पिता दीनानाथ काफी डरे सहमे से है। उन्होंने रामपुर थाना में उपरोक्त सभी युवकों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर दिया है। पुलिस प्रशासन से अपने और अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी देखें : BMP-3 में तैनात SI राजेश सिंह की मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, भूंजा के लिए हुई थी लड़ाई…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...