8 साल बाद निजी हाथों में जाएंगे रांची के 19 बालू घाट, 15 अक्टूबर से उत्खनन शुरू

रांची के 19 बालू घाट 8 साल बाद निजी हाथों में जाएंगे। 18 सितंबर को ई-ऑक्शन और 15 अक्टूबर से उत्खनन शुरू होगा। बालू की कीमत 25% घटने की उम्मीद।


रांची: सहित झारखंड में आठ वर्षों के बाद बालू घाट निजी हाथों में जाने वाले हैं। नई बालू नीति के तहत सभी घाटों को ग्रुप में बांटकर ई-ऑक्शन कराया जा रहा है। रांची जिले के 19 घाटों को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया है। इनकी कीमत प्रशासन ने रिजर्व प्राइस तय कर दी है। सबसे महंगा ग्रुप बी का इरकिया, सुमानडीह और सुतिलौंग घाट है, जिसका रिजर्व प्राइस 32.74 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं सबसे सस्ता लपरा घाट है, जिसका रिजर्व प्राइस केवल 83.77 लाख रुपये है।

हालांकि नीलामी प्रक्रिया 18 सितंबर को पूरी हो जाएगी, लेकिन एनजीटी की रोक के कारण 15 अक्टूबर से पहले बालू उत्खनन संभव नहीं होगा।


Key Highlights

  • 8 साल बाद निजी हाथों में जाएंगे रांची के 19 बालू घाट

  • 32.74 करोड़ का इरकिया-सुमानडीह सबसे महंगा, 83.77 लाख का लपरा सबसे सस्ता

  • ई-ऑक्शन 18 सितंबर को, उत्खनन 15 अक्टूबर से संभव

  • बालू की कीमत 25% तक घटने की संभावना


कैसे कम होगी बालू की कीमत

अब तक जेएसएमडीसी के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग से बालू की बिक्री होती थी, जिसका फायदा ब्रोकर उठा रहे थे। वे 100 सीएफटी बालू 5000–5500 रुपये में बेच रहे थे। लेकिन निजी हाथों में जाने और उत्खनन बढ़ने से बालू की उपलब्धता आसान होगी। प्रशासन का अनुमान है कि कीमत में 25 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

ग्रुपवार घाटों का ब्योरा

  • ग्रुप ए : लोवाहातू-चुरगी, चिलूटिकर-सारजमडीह, अनेरडीह, करांबू, पंगूरा-बारीडीह, तुंजू

  • ग्रुप बी : इरकिया-सुमानडीह, सुतिलौंग-बादला, गोमियाडीह-हराडीह-दारूअरा, सोमाडीह

  • ग्रुप सी : श्यामनगर-बारीडीह, कारेयाडीह-इचाहातू, बसंतपुर, श्यामनगर, चोकेसेरेंग, डुमरबेड़ा, सुंडील, लपरा, चुरी-राय

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img