मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर रहे साकार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश अध्ययन एवं शोध केंद्र, प्रभावती स्मृति कक्ष, शयन कक्ष व संपूर्ण क्रांति सभागार आदि का जायजा लिया।

CM ने जेपी की धर्मपत्नी व महिला चरखा समिति की संस्थापिका स्व. प्रभावती देवी के जीवन से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला चरखा समिति के फोटो गैलरी कक्ष में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन एवं 1974 के जेपी आंदोलन (संपूर्ण क्रांति) से संबंधित लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी एवं महिला चरखा समिति की संस्थापिका स्व. प्रभावती देवी के जीवन से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

CM JP 1 22Scope News

CM JP 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की

मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति के विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया और उनके साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री को फूल माला भेंटकर ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया।

CM JP 3 22Scope News

CM JP 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की जमकर सराहना की, PM मोदी को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लोकसभा एवं विधानसभाओं में इस देश की सभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने जा रही है। पूरा बिहार उनके इस फैसले के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री देश की सभी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें मजबूती देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित महिला चरखा समिति जुड़ी महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

CM JP 5 22Scope News

CM JP 6 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेका, की राज्य के सुख, शांति व समृद्धि की कामना

खाकी का गौरवशाली सफर शुरू, बांका में नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत...

बांका : बांका पुलिस लाइन परिसर गर्व, उत्साह और भावनाओं का साक्षी बना। जहां बिहार पुलिस के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित...

क्या ज्यादा तेल वाला भोजन बन रहा है बीमारियों की वजह?...

बीजेपी महिला मोर्चा (झारखंड) की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अगुवाई में, पीपी कंपाउंड स्थित खुराना हाउस में ‘कम तेल की थाली, देश की...

PM Surya Ghar Yojana: बिहार के 2.5 लाख घरों पर लगेंगे...

 बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 20 नवंबर 2026 तक 2.5 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट...