रांची के 19 बालू घाटों का टेंडर अगले माह, ई-ऑक्शन से होगा चयन

रांची जिले के 19 बालू घाटों का टेंडर अगले माह ई-ऑक्शन से होगा। 12.80 रु प्रति सीएफटी की दर तय, आवेदन और नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन।


रांची : रांची जिले के 19 बालू घाटों का टेंडर अगले माह फाइनल किया जाएगा। प्रशासन ने नई नियमावली के तहत टेंडर जारी कर दिया है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी घाटों की नीलामी ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाएगी और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को संबंधित घाट का ठेका मिलेगा।


Key Highlights


निर्धारित कागजात जमा कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बालू की सरकारी दर 12.80 रुपए प्रति सीएफटी तय की गई है। प्रत्येक घाट का रिजर्व प्राइस बालू की उपलब्धता के आधार पर निर्धारित होगा। ठेका मिलने के बाद ठेकेदार सीधे घाटों से बालू की बिक्री कर सकेंगे।

डीसी के निर्देश पर सहायक खनन पदाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जिले में बालू की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को नियमित करने में मदद मिलेगी।

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...