जानिये लालू प्रसाद यादव के दोषी करार दिये जाने पर सरयू राय ने क्या कहा

जमशेदपुर : डोरंडा कोषागार मामले पर लालू प्रसाद यादव के दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व मंत्री सरयू राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव पर पशुपालन घोटाले पर दोषी करार दिया है. सीबीआई से जांच की सभी को उम्मीद थी. 4 मामले में उनको सजा हो चुकी है. अब पांचवें मामले पर भी सजा होगी. 21 फरवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा. यह कोई नई एवं आश्चर्य की बात नहीं है.

वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कुछ गलतियां की जिनकी उनको सजा मिल रही है. उसके बाद में कुछ ऐसे मुख्यमंत्री हुए जो गलतियां पर गलतियां किये, उसकी सजा देने के मामले पर जांच की जा रही है. जिसमें कुछ देरी हो रही है. जांच होने के बाद भी कार्यवाही में देरी हो रही है. दो तरह का पैमाना नहीं होना चाहिए. जो कोई आज खुश होंगे कि लालू प्रसाद यादव को पांचवीं बार सजा मिल रही है तो वह अपने गिरेबान में भी झांक लें. बता दें कि डोरंडा कोषागार मामले पर सीबीआई की विशेष कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है. 21 फरवरी को अदालत सजा का ऐलान किया है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...