झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना, तापमान में आई भारी गिरावट

झारखंड में मौसम बदला, रांची समेत कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट। मौसम विभाग ने 3-4 सितंबर को वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया।


रांची: झारखंड में लगातार दो दिनों की गर्मी के बाद मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल गया। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और मेदिनीनगर से बंगाल की खाड़ी तक फैले मॉनसून टर्फ का असर राज्य भर में देखने को मिला। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।


Key Highlights

  • बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र का असर झारखंड में दिख रहा

  • रांची, जमशेदपुर, बोकारो समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज

  • रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, सामान्य से 3.7 डिग्री कम

  • जमशेदपुर और बोकारो समेत कई जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट

  • मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर को वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी


झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना, तापमान में आई भारी गिरावट
झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना, तापमान में आई भारी गिरावट

विभिन्न जिलों में बारिश का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेदिनीनगर में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश हुई। रांची में 10 मिमी, जमशेदपुर और चाईबासा में पांच-पांच मिमी, जबकि बोकारो में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। देर शाम तक गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग और खूंटी में भी हल्की बारिश जारी रही।

तापमान में आई गिरावट

लगातार बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हल्की ठंडक का एहसास

मौसम में बदलाव से हवा में हल्की ठंडक बढ़ गई है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...