Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 66 प्रस्तावों पर लगी मुहर

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 66 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में झारखंड बाल शिक्षा अधिकार संशोधन को स्वीकृति दी गई है। झारखंड आकस्मिकता निधि से 20 करोड़ अग्रिम निकासी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है।

झारखंड कैबिनेट बैठक में 66 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट बैठक में झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आलोक में झारखंड राज्य में जनगणना से जुड़े तथ्यों के पुनर्प्रकाशन की स्वीकृति दी गई। डॉक्टर फरहान को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई। डॉक्टर ज्योति कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई। डॉक्टर भावना को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई। डॉक्टर इन्द्रनाथ प्रसाद को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट बैठक में ट्रांसप्लांट ऑफ ऑर्गन से जुड़े गाइडलाइंस की स्वीकृति दी गई। पुनासी जलाशय योजना के लिए एक हजार 851 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी मजदूरों के लिए कोश के गठन की स्वीकृति दी गई। रामगढ़ अंतर्गत बरियातू से हुंडरू पथ के निर्माण के लिए 34 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

झारखंड में ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति दी गई। अध्यक्ष के कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। झारखंड राज्य साहित्य अकादमी के गठन को स्वीकृति दी गई। झारखंड राज्य संगीत नाटक एकेडमिक के गठन की स्वीकृति दी गई।झारखंड पर्यटन विकास एवं निबंधन अधिनियम संशोधन विधेयक की स्वीकृति दी गई। बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना के तहत 232 करोड़ की राशि स्वीकृत दी गई। 16 वें वित्त आयोग के बैठकों के लिए खर्च हुई राशि की स्वीकृति दी गई।झारखंड कोचिंग सेंटर बिल 2025 की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...