Advertisement
Advertisement

कटिहार में चला अनोखा क्लासरूम, बच्चों की पढ़ाई बनी मजेदार सफर

कटिहार : कटिहार जिले के सुदूरवर्ती इलाके सुधानी मध्य विद्यालय ने बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का ऐसा अनोखा तरीका निकाला है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यहां क्लासरूम की दीवारों को ट्रेन की बोगियों की तरह पेंट कर दिया गया है। नतीजा ये हुआ कि बच्चे अब स्कूल आने से कतरा नहीं रहे, बल्कि पूरे उत्साह के साथ पढ़ाई में शामिल हो रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

ग्रामीण इलाकों में बच्चों को स्कूल लाना हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है – शिक्षक

शिक्षकों का मानना है कि ग्रामीण इलाकों में बच्चों को स्कूल लाना हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है। कई बार बच्चे पढ़ाई के बजाय खेतों या घर के कामों में लग जाते थे। लेकिन जैसे ही क्लासरूम को ट्रेन का रूप दिया गया, माहौल पूरी तरह बदल गया। बच्चे खुद कहते हैं कि अब वे किताबों के बीच नहीं, बल्कि ट्रेन की बोगी में बैठकर पढ़ते हैं। यही वजह है कि छुट्टी के दिन भी उन्हें स्कूल की कमी खलती है। इस पहल से न सिर्फ बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है, बल्कि उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि भी दोगुनी हो गई है। शिक्षक बताते हैं कि पहले जहां क्लास खाली रहती थी।

यह भी देखें :

अब रोजाना छात्र समय से पहुंचते हैं और पढ़ाई का मजा लेते हैं

वहीं अब रोजाना छात्र समय से पहुंचते हैं और पढ़ाई का मजा लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में यह प्रयोग शिक्षा को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। सुधानी मध्य विद्यालय की ये अनोखी कोशिश दिखाती है कि अगर पढ़ाई को खेल और कल्पना से जोड़ा जाए तो बच्चे खुद ही शिक्षा की ओर आकर्षित होते हैं। यह मॉडल बाकी स्कूलों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। कटिहार की ये ‘क्लासरूम ट्रेन’ अब बच्चों के दिलों की असली सवारी बन चुकी है।

यह भी पढ़े : IT की बड़ी कार्रवाई, मक्का कारोबारी राकेश कुमार चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...

Bargaon Dham Chhath Preparation: छठ से पहले बड़गांव धाम पहुंचे मंत्री...

Bargaon Dham Chhath Preparation, पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। ग्रामीण...

Dhanwar UCO Bank Robbery: दिनदहाड़े बैंक लूट के बाद पुलिस का...

Dhanwar UCO Bank Robbery, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बहुचर्चित धनवार यूको बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 5 नवंबर...