क्लासरूम में सोते दिखायी दिए हेडमास्टर, बच्चे ने बना लिया Video, हुआ Viral

दरभंगा : जिले के हायाघाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंहपुर मझौलिया के हेडमास्टर नवल झा का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेडमास्टर बेंच पर बिछावन लगाकर गहरी नींद में सो रहे हैं। वहीं, क्लासरूम में छोटे-छोटे बच्चे खेलते, कूदते और बातें करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो विद्यालय की खिड़की से बनाया गया है।

Goal 5 22Scope News

हेडमास्टर विद्यालय में आकर सो जाते हैं, बच्चों को पढ़ाई नहीं होती

वीडियो बनाने वाले युवक आलोक चौरसिया ने बताया कि हम अपने स्कूल के पीछे आम के बगीचे को देखने गए थे। खिड़की से देखे की हेडमास्टर विद्यालय में आकर सो जाते हैं। बच्चों को पढ़ाई नहीं होती। बच्चे यूं ही घूमते रहते हैं। इसी लिए खिड़की से वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक उन्हें गाली दे रहे हैं। धमकी भी मिल रही है।

यह भी देखें :

सभी शिक्षक मिलकर उन्हें टारगेट कर रहे हैं – हेडमास्टर नवल झा

आरोप लगाया जा रहा है कि वह स्कूल में लड़कियों से छेड़छाड़ करने आया था, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। आलोक ने कहा कि सभी शिक्षक मिलकर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। जहां मिलते हैं, वहां गाली देते हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो सके।

यह भी पढ़े : पप्पू यादव के बिगड़े बोल, चुनाव आयोग को दी ‘भटियारा’ की उपाधि, BJP-RSS का है चपरासी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...