Garhwa: युवा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट बांदु चुतरू का आयोजन

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत बांदु के मिशन मैदान में मंगलवार को युवा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट बांदु चुतरू का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो गढ़वा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाठक उर्फ रौशन पाठक, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, प्रखंड सचिव रतन सिंह, जिला सह सचिव आशीष कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आफताब आलम, चुतरू पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर कर किया।

Garhwa: युवा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रौशन पाठक ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। इसके लिए सभी गांव और पंचायतों में सिद्धू कान्हू खेल क्लब का गठन करने की प्रक्रिया जारी है। खिलाड़ियों को झारखंड सरकार सीधी नौकरी भी दे रही है।

उन्होंने कहा कि इस खेल के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। ठाकुर आज सरकार में शामिल होते तो खिलाड़ियों और क्षेत्र की जनता के चेहरे पर उत्साह झलकती। किंतु ऐसे व्यक्ति को लोगों ने विधायक बनाया जो बीमारी के बहाना बनाकर घर में सोया रहता है।

आकाशदीप की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...