Patna– राज्य में सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने दावा किया है कि 23 फरवरी को 42 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा.
शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि शिक्षा विभाग नियोजन की प्रक्रिया पर लगातार काम करा रहा है. 95 फीसद प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली गयी है. 90 हजार की रिक्तियां है. जांच प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही सबों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. फिलहाल 42 हजार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली गयी है. इन्हे 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 920 अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. सबसे अधिक भोजपुर में CTET के 93, पूर्वी चंपारण में 65, नालंदा में BTET का 25, सिवान में 35 अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. गलत प्रमाण पत्र पेश करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

















