रांची यूनिवर्सिटी में बड़ी चूक: एलएलएम छात्रों को गलत प्रोविजनल डिग्री, छात्रों की चिंता बढ़ी

रांची यूनिवर्सिटी में एलएलएम छात्रों को गलत प्रोविजनल डिग्री बांटी गई। डिग्री पर “मास्टर ऑफ लॉ” लिखा गया, जबकि सही नाम “मास्टर ऑफ लॉज” है।


रांची: रांची यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्नातक भूगोल की उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉज) पास आउट छात्रों को गलत प्रोविजनल डिग्रियां बांटने का मामला सामने आया है।


Key Highlights

  • रांची यूनिवर्सिटी में फिर सामने आई बड़ी चूक

  • एलएलएम छात्रों को गलत प्रोविजनल डिग्री बांटी गई

  • डिग्री पर लिखा “मास्टर ऑफ लॉ”, जबकि सही नाम है “मास्टर ऑफ लॉज”

  • छात्रों ने उठाई उच्च शिक्षा और नौकरी पर असर की चिंता

  • प्रशासनिक और अकादमिक लापरवाही पर उठे सवाल


दरअसल, प्रमाणपत्रों पर “मास्टर ऑफ लॉज” की जगह “मास्टर ऑफ लॉ” लिखा गया है, जबकि यह नाम यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। कानून के वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि यह केवल टाइपिंग मिस्टेक नहीं, बल्कि एक गंभीर अकादमिक चूक है। “एलएलएम” शब्द लैटिन के लेगम मैजिस्टर से लिया गया है, और सही नाम मास्टर ऑफ लॉज ही है।

छात्रों ने चिंता जताई है कि इस गलती के कारण उन्हें राज्य से बाहर या विदेशों में पढ़ाई और नौकरी के आवेदन के दौरान वैधता पर सवालों का सामना करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र कई स्तरों की जांच और वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा के बाद ही वितरित किए जाते हैं। इसके बावजूद इतनी गंभीर चूक का सामने आना परीक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करता है।

 

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...