रांची में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर 79 हजार की निकासी, दूसरी घटना में फ्रेंचाइजी के नाम पर 2.43 लाख की ठगी

रांची में साइबर अपराधियों ने दो लोगों से 79 हजार और 2.43 लाख की ठगी की। मोबाइल हैक और नकली फ्रेंचाइजी वेबसाइट बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।


रांची: राजधानी में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पहला मामला वर्द्धमान कंपाउंड निवासी बेनी माधव चटर्जी से जुड़ा है।


 Key Highlights

  • वर्द्धमान कंपाउंड निवासी बेनी माधव चटर्जी से 79 हजार रुपये की साइबर ठगी

  • नकली एयरटेल शाखा नंबर पर कॉल करने के बाद मोबाइल हैक

  • रीवा और देवघर से खातों से रकम ट्रांसफर व निकासी

  • लटमा रोड निवासी प्रशांत कुमार से फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 2.43 लाख रुपये की ठगी

  • कंपनी की नकली वेबसाइट बनाकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

  • पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की


16 अगस्त को उन्हें एयरटेल बिल पेमेंट का मैसेज आया, जबकि उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया था। जानकारी लेने के लिए उन्होंने गूगल पर एयरटेल की स्थानीय शाखा का नंबर खोजा और मिले नंबर पर कॉल किया। कॉल करने वाला शख्स करीब 20 मिनट तक बातचीत करता रहा और इस दौरान उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करा दी। इसी फाइल के जरिए उनका मोबाइल हैक हो गया।

इसके बाद चटर्जी और उनकी पत्नी के तीन बैंक खातों से कुल 79 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। एक खाते से 50 हजार रुपये मध्यप्रदेश के रीवा स्थित इंडसइंड बैंक में ट्रांसफर हुआ, जबकि कुछ ही देर में देवघर स्थित एटीएम से कैश निकाल लिया गया। चटर्जी ने तुरंत 1930 पर शिकायत की, जिसके बाद पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर स्थित इंडसइंड बैंक खाते में भेजी गई राशि को फ्रीज कराया गया।

दूसरा मामला सिंहमोड़ लटमा रोड निवासी प्रशांत कुमार से जुड़ा है। उन्हें 27 अगस्त को तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टाटा आईएमजी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताते हुए फ्रेंचाइजी देने का लालच दिया। इस दौरान उनसे 2,43,800 रुपये की ठगी की गई। बाद में पता चला कि अपराधियों ने कंपनी की नकली वेबसाइट बनाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। गुरुवार को प्रशांत कुमार की शिकायत पर साइबर थाना में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Saffrn

Trending News

 CBSE 10th Result 2026: ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल का 100%...

 सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, नैतिक राज गुप्ता 94% के साथ टॉपर बने।CBSE 10th Result...

CBSE Class 10 Board Results 2026: मांडर के दयानंद आर्य विद्या...

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मांडर रांची के दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, अमन कुमार साहा...

JSSC Paper Leak Case: पुलिस गवाह पर उठे सवाल, कोर्ट ने...

JSSC उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में पुलिस ही बनी सूचक और गवाह, कोर्ट ने अभ्यर्थियों से व्यवहार पर जताई नाराजगी, जमानत पर सुनवाई...

Saranda Encounter: चड़राडेरा जंगल में मुठभेड़, COBRA इंस्पेक्टर समेत 5 जवान...

 सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, COBRA 205 बटालियन के इंस्पेक्टर सहित 5 जवान घायल, मिसिर बेसरा के घिरे होने...

Jharkhand Treasury Scam: वेतन घोटाले में बैंक की भूमिका पर सवाल,...

 झारखंड ट्रेजरी वेतन घोटाले में बैंकिंग सिस्टम पर उठे सवाल, SBI समेत कई बैंकों की भूमिका की जांच, हजारीबाग और बोकारो केस में नई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img