Advertisment

लालू पर बरसे प्रेम कुमार, कहा- ओछी हरकत से चमकाना चाहते हैं राजनीति

गयाजी : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जातीय वैमनस्य और लोगों के बीच मतभेद फैलाना ही उनकी राजनीति की जड़ है। बिहार और गुजरात को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री ने इसे लालू की ओछी हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महागठबंधन की ओर से उछाले गए भूरा बाल साफ करो जैसे नारे समाज को तोड़ने वाले हैं। पूर्व में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। जनता इसे समझ चुकी है और इसका जवाब चुनाव में जरूर देगी। मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Goal 7 22Scope News

NDA की ओर से कल को किया गया बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा – मंत्री प्रेम कुमार

उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से गुरुवार को किया गया बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा। प्रधानमंत्री के सम्मान में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक व्यापारियों ने अपनी मर्जी से दुकानें बंद रखीं। बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि फतेहपुर में एम्बुलेंस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका, जिसमें डिलीवरी पेशेंट थी तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी वे खुद जांच करेंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए था व दोषियों पर कार्रवाई होगी।

यह भी देखें :

फतेहपुर प्रखंड के पावा गांव में BJP के कार्यकर्ता के घर पर हुई है गोलीबारी – प्रेम कुमार

मंत्री प्रेम कुमार ने यह भी जानकारी दी कि गुरुवार की रात फतेहपुर प्रखंड के पावा गांव में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर पर गोलीबारी हुई है। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। कारण पता कर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी को लेकर मंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसे दो स्लैब में करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इससे व्यापारियों व आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत से ही देश तरक्की कर रहा है। किसानों का योगदान अमूल्य है और वे धन्यवाद के पात्र हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना जिला के पुनपुन में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 17 योजनाओं का किया शिलान्यास…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Sickle Cell Screening: बोकारो के ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी...

Bokaro Sickle Cell Screening: झारखंड के बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया का समय पर पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग सिस्टम...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: 14वीं JPSC समेत दो बैकलॉग परीक्षाएं...

Hemant Soren JPSC Exam Cancellation: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को JPSC परीक्षाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...