बिहार शिक्षक सम्मान पाकर डॉ. शालिनी ने बढ़ाया भागलपुर का मान, बनीं अन्य शिक्षकों की प्रेरणास्रोत

भागलपुर : डॉ. शालिनी रघुवंशमणि जो मध्य विद्यालय शंकरपुर चौवनिया नाथनगर की शिक्षिका हैं। इन्हें आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में वर्ष 2024 में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर बिहार शिक्षक सम्मान से नवाजी गईं। ये फरवरी 2014 से इस विद्यालय में कार्यरत हैं एवं जनवरी 2025 से विशिष्ट शिक्षिका के रूप में भी इसी विद्यालय में अपनी सेवा दे रही हैं।

DIARCH Group 22Scope News

‘सबको साथ लेकर चलने की कला की वजह से ये अपने विद्यालय में ही नहीं अपितु पूरे जिलेभर में शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं’

आपको बता दें कि सबको साथ लेकर चलने की कला की वजह से ये अपने विद्यालय में ही नहीं अपितु पूरे जिले भर में शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने दायित्व के प्रति समर्पण के कारण इन्होंने सामान्य शिक्षिका से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर तक का सफर तय किया है। भागलपुर जिले में चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण में इन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गर्व से कहा जा सकता है कि आज अपने जिले में विभिन्न प्रशिक्षण अथवा किसी भी विभागीय समझ को विकसित करने के लिए जिले के शिक्षक एक बार इनसे जरूर परामर्श करते हैं।

डॉ. शालिनी ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संदर्शिका को तैयार करने में भी लेखन व संपादन का कार्य किया है

डॉ. शालिनी ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संदर्शिका को तैयार करने में भी लेखन एवं संपादन का कार्य किया है। ये भागलपुर डायट द्वारा तैयार किए जाने वाले विभिन्न दीक्षा कोर्स में भी काम कर चुकी हैं। इनके द्वारा प्रस्तुत परिचय को जो कि खेलो बोलो भाषा सीखो के लिए था उसे जिले में ही नहीं राज्य स्तर में सराहना मिली। इनका स्वप्न अपने समाज में उन्नत स्तरीय नवाचारी शिक्षा से बदलाव लाने का है। इनकी सभी अधिगम सामग्री ‘लो कोस्ट नो कोस्ट’ पर आधारित होती हैं।

यह भी देखें :

डॉ. शालिनी यही नहीं ये एक साहित्यकार हैं

वहीं यही नहीं ये एक साहित्यकार हैं यही नहीं ये एक साहित्यकार हैं जिनकी विभिन्न रचनाएं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर प्रकाशित होती रहती हैं। समय-समय पर इन्हें विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजा जाता है। जिले भर के अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों सहित राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी ने बधाई संदेश में इन्हें कहा है कि ये साक्षात् भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और विद्या की देवी सरस्वती सदृश हैं।

यह भी पढ़े : छपरा, आरा और पटना सिटी में मनाया गया शिक्षक दिवस, दोनों जगहों पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img