इस्माइलपुर प्रखंड में आज शाम गंगा के पानी के दबाव में पुलिया हुआ ध्वस्त

भागलपुर : भागलपुर जिले में गंगा का रौद्र रूप अभी थमा नहीं है। जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर तेजी से बढ़ा सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए। आज से जलस्तर घटने लगा लेकिन परेशानियां बनी हुई है। इस्माइलपुर प्रखंड में आज शाम गंगा के पानी के दबाव में पुलिया ध्वस्त हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग की छह से सात मीटर की पुलिया ध्वस्त हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

टूटने से 3 से 4 गांव का जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक से संपर्क भंग हो गया है

आपको बता दें कि इसके टूटने से तीन से चार गांव का जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक से संपर्क भंग हो गया है। हजारों की आबादी अब नाव के सहारे आवागमन को विवश हो गई है। इस्माइलपुर प्रखंड के विनोभा गांव में पुलिया का निर्माण 2017 में कराया गया था। हजारों की आबादी को इससे नुकसान हुआ है। इलाके में जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार हो रहे पथराव, यात्रियों में डर का माहौल…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...