Dhanbad : कतरास के मुंडा पट्टी में जमीन धंसने से दर्जनों घर जमींदोज, 12 मवेशियों की मौत

Dhanbad : धनबाद में कतरास के बिट्टू बाबू बांग्ला स्थित मुंडा पट्टी में जमीन धंसने की बड़ी घटना सामने आई है। हादसे में दर्जनों घर जमींदोज हो गए, वहीं करीब 12 मवेशियों की मौत हो गई। लाखों रुपए की जान-माल की क्षति होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

Dhanbad : हेमंत सरकार तक पहुंचाएंगे मांग-लखी सोरेन

घटना की सूचना मिलने के बाद झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लखी सोरेन ने कहा कि वे मामले को हेमंत सरकार तक पहुंचाएंगे और पीड़ितों के बेहतर पुनर्वास व मुआवजे की मांग करेंगे।

साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हुई? इसमें मां अंबे आउटसोर्सिंग की क्या भूमिका है? और बीसीसीएल प्रबंधन अब तक प्रभावित लोगों को उचित पुनर्वास क्यों नहीं दे रहा है?

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...