Advertisment

सरकार के मंत्रियों ने पितृपक्ष मेला का किया औपचारिक शुभारंभ

गयाजी : गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम-2025 का आज यानी छह सितंबर को बिहार सरकार के राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, वन व पर्यावरण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुनील सिंह, एमएलसी आफाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया। है। सभी मंत्रियों का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। मन्त्रियों के अलावा कमिश्नर एएम शफिना, आईजी क्षत्र नील सिंह, डीएम शशांक शुभांकर, पुलिस कप्तान आनंद कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नैना गुप्ता और बेलागंज विधायक मनोरमा देवी मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 16 दिनों तक चलेगा

आपको बता दें कि मेला 16 दिनों तक चलेगा। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व आवासन, साफ सफाई केलिए मजबूत व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा कि यह मेला केवल जिला प्रशासन व सरकारी विभाग से केवल सम्भव नहीं है। बल्कि स्थानीय लोगों की भरपूर सहयोग से ही सम्भव है। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों को गंगाजल की थैली भेंट की गई। यह वहीं गंगाजल है जिसे बिहार सरकार ने मोकामा से पाइपलाइन के जरिए गया लाया गया है।

यह भी देखें :

तीर्थयात्रियों के सेवा सुरक्षा व साफ-सफाई के क्रम में किसी भी स्थिति में धन की कमी नहीं होगी – मंत्री सरावगी

इस मौके पर मंत्री संजय सरागवी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के सेवा सुरक्षा व साफ-सफाई के क्रम में किसी भी स्थिति में धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य के विकास के लिए हर स्तर पर जाकर काम कर रही है। इस मौके पर मंत्री सरागवी ने कहा कि सरकार का साफ निर्देश है कि किसी भी स्थिति में तीर्थयात्रियों को कष्ट नही होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम-2025 : आज होगा उद्घाटन समारोह, शामिल होंगे कई मंत्री

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...