जीवित लोगों को मतदाता सूची में ‘मृत’ घोषित, दावा- आपत्ति का समय बीत जाने के बाद हुआ खुलासा

छपरा : छपरा जिले के पानापुर प्रखंड से चौंकाने वाली खबर आई है। जहां जिंदा लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में ‘मृत’ घोषित कर दिया गया है। ये सब तब सामने आया जब दावा आपत्ति की समय बीत चुकी थी। मामला बकवा पंचायत के धनौती गांव स्थित बूथ संख्या-71 और 72 का है जहां तीन जीवित लोगों को मृत दिखा दिया गया है। बूथ संख्या-71 पर शारदा देवी और उनके बेटे राजीव रंजन और बूथ संख्या-72 पर रजनीश कुमार सिंह को ‘मृत’ बताकर सूची से बाहर कर दिया गया। जब इन लोगों ने सूची देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Goal 7 22Scope News

पानापुर BDO ने तत्काल ही दोनों BLO से संपर्क कर उनका नाम सुधार करवा दिया

हालांकि यह मामला सामने आने के बाद पानापुर बीडीओ ने तत्काल ही दोनों बीएलओ से संपर्क कर उनका नाम सुधार करवा दिया। इस मामले में पीड़ित रजनीश कुमार ने बताया कि वे जीवित हैं और दस्तावेज भी उपलब्ध थे, लेकिन बीएलओ कार्य में लापरवाही और अनदेखी से उनका नाम मृत की सूची में डाल दिया गया है। वहीं दूसरी तरह पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे जमशेदपुर में गाए है, इसी बीच उनका नाम भी मृत बताया गया है।

यह भी पढ़े : 10 सितंबर को चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, देशभर में एक साथ SIR लागू करने पर चर्चा

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार,...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...