पशु वधशाला को मंत्री ने दी क्लीन चिट, कहा- नियम से चल रहा है, जांच में सही, कोई शिकायत नहीं

अररिया : बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान में पशुपालन विभाग की मंत्री रेणु देवी और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन रविवार को अररिया पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री रेणु देवी जोकीहाट के सोहन्दर हाट में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए अररिया पहुंची। बाद में मंत्री रेणु ने पत्रकारों से भी बातचीत की।

DIARCH Group 22Scope News

मंत्री रेणु देवी ने सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया में चल रहे पशु वधशाला को दिया क्लीन चिट

मंत्री रेणु देवी ने सवाल के जवाब में सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया में चल रहे पशु वधशाला को क्लीन चिट दिया और कहा कि पशु वधशाला नियम के अनुकूल चल रहा है। किसी तरह की कोई शिकायत पशु वधशाला को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पशु वधशाला की जांच कराई गई थी, जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

विभाग के द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के पालन को लेकर कमिटी गठित है – रेणु देवी

उन्होंने कहा कि पशु वधशाला को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाती है। मवेशी तस्करी के मामले पर पशुपालन विभाग के मंत्री रेणु देवी ने कहा कि विभाग के द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के पालन को लेकर कमिटी गठित है, जो समय-समय पर पूरे बिहार में जांच करती है और कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के दौरान पशु क्रूरता के मामले सामने आने पर कार्रवाई भी करती है। पशु वधशाला को लेकर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही।

यह भी पढ़े : मंत्री रेणु देवी ने कहा- हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है NDA सरकार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...