मंत्री श्रवण कुमार ने नि:शुल्क सेवा शिविर का किया उद्घाटन

गयाजी : शहर के विष्णुपद मंदिर के समीप युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रामाकांत के द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री श्रवण ने कहा कि युवा जदयू नेता सतीश कुमार के द्वारा अपने माता-पिता की याद में शिविर का शुभारंभ किया गया है, जो अच्छी बात है। सरकार तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन इस तरह के सामाजिक व्यक्ति जो जनहित में ऐसा कार्य करते हैं, वो काफी सराहनीय है। इसके लिए हम इन्हें धन्यवाद देते हैं।

Goal 7 22Scope News

अपने माता-पिता की स्मृति में नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया – सतीश पटेल

वहीं युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया, जो पूरे पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थ यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास करेगा। शिविर के माध्यम से तीर्थयात्रियों को ठंडा पानी, नींबू पानी, चाय और बिस्कुट की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह शिविर और भी कई तरह की सुविधा तीर्थयात्रियों को प्रदान करेगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गयाजी के प्रेतशिला पर पिंडदान, अकाल मृत्यु वालों की आत्मा को मिलती है मुक्ति…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...