बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरु, 1525 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पटना : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा राज्य में 1525 केंद्रों पर होगी. परीक्षा के लिए करीब 16 लाख, 48 हजार, 894 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया गया है.
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की कक्षा 10वीं की परीक्षा गुरुवार 17 फरवरी 2022 यानी आज से शुरू। निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का संचालन 24 फरवरी 2022 तक किया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 16.50 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली में करीब 8.27 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली में करीब 8.21 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. दोनों पालियों को मिलाकर बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए छात्राओं की संख्या करीब 8.06 लाख है जबकि छात्रों की संख्या करीब 8.45 लाख है.
सभी जिलों के अधिकारियों के दिए गए सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है. निर्देश में कहा गया है कि पूरी परीक्षा के दौरान कड़ाई बरती जाए और परीक्षा संचालन से संबंधित जारी सभी दिशा-निदेशों का पूरी पारदर्शिता एवं सख्ती के साथ पालन कराया जाए.
सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 प्रभावी रहने के कारण परीक्षार्थियों के अतिरिक्त कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करे.
बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। इसमें किसी तरह की गलती होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा से पहले सभी जरूरी नियमों को ध्यान से पढ़ लें.

विश्व जल दिवस पर बिहार में ‘हर घर नल जल योजना’ की जमीनी पड़ताल- नल है पर जल नहीं

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...