झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी से पूछा: फॉरेंसिक साइंस लैब में नियुक्ति क्यों नहीं हुई?

झारखंड हाईकोर्ट ने फॉरेंसिक साइंस लैब में रिक्त पदों पर नियुक्ति में देरी पर जेपीएससी से जवाब मांगा। अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।


रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को फॉरेंसिक साइंस लैब में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस आर. मुखोपाध्याय और जस्टिस पी.के. श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद जेपीएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर नियुक्ति में देरी की वजह बतानी होगी।


Key Highlights

  • झारखंड हाईकोर्ट में फॉरेंसिक लैब नियुक्ति मामले की सुनवाई

  • अदालत ने जेपीएससी से पूछा, अब तक क्यों नहीं हुई नियुक्ति

  • निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी, अन्य पदों की प्रक्रिया लंबित

  • सरकार ने 3 सितंबर को शैक्षणिक योग्यता पर मंतव्य दिया

  • अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी


सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से बताया गया कि जवाब तैयार है, लेकिन समयाभाव के कारण दाखिल नहीं हो पाया। आयोग ने मौखिक रूप से अदालत को अवगत कराया कि निदेशक पद के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। वहीं सहायक निदेशक और वरीय वैज्ञानिक के पदों के लिए पूर्व में भेजी गई अधियाचना में शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट नहीं थी। इस कारण राज्य सरकार से मंतव्य मांगा गया था। सरकार ने तीन सितंबर को अपना मंतव्य दे दिया है। अब जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अदालत ने जेपीएससी के मौखिक जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। मालूम हो कि हरि महतो की आपराधिक अपील पर सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई थी कि फॉरेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट आने में अत्यधिक देरी हो रही है।

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...