बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि. एवं SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. के बीच हुआ एकरारनामा

पटना. प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की उपस्थिति में पटना में मंगलवार को बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि० (BSCB) द्वारा अपने ग्राहकों को सभी प्रकार की बीमा सेवाएं बैंक शाखा पर हीं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई । इसके तहत भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से निबंधन के उपरांत बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि० (BSCB) एवं SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि० (SBI GIC) के मध्य औपचारिक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किये गये।

इस साझेदारी के माध्यम से अब बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि० (BSCB) अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामान्य बीमा की सम्पूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। अब ग्राहक बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि० (BSCB) के अपने निकटतम शाखा से “सुरक्षा कवच” के रूप में स्वास्थ्य, दुर्घटना, कृषि एवं अन्य सामान्य बीमा योजनाओं का लाभउठा सकते हैं। यह पहल न केवल ग्रहकों और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास और संबंधों को और भी मजबूत बनाएगी।

इस अवसर पर मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि० (BSCB) एवं SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि० (SBI GIC) के मध्य औपचारिक एग्रीमेंट हस्ताक्षर किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के इस ऐतिहासिक कदम से सहकारी बैंकिंग प्रणाली की साख और मजबूत होगी। किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को अब बैंक शाखा में ही बीमा की सभी सेवाएं सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी। यह पहल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीयसुरक्षा पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सहकारिता विभाग की यह प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक लाभुक को बैंकिंग और बीमा की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार मिल सके।”

बिहार राज्य सहकारी बैंक सदैव किसानों, कर्मचारियों, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। SBI General Insurance के साथ यह टाई अप इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जो आने वाले समय में लाखों ग्राहकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होगा। इस बीमा योजना के शुभारंभ से बैंक न केवल ग्राहकों को सुरक्षा की गारंटी प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी ले रहा है।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (BSCB) के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे के द्वारा की गई। कार्यक्रम में सचिव, सहकारिता विभाग, धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां, अंशुल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि०, मनोज कुमार सिंह, SBI General Insurance के Executive Vice President एवं Business Head प्रिया कुमार तथा Head- Rural, Agriculture & Micro Insurance पीयूष कुमार सिंह सहित सहकारिता विभाग के अन्य पदाधिकारीगण तथा बैंक व बीमा कंपनी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा एवं वैशाली के अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

JSSC Exam Schedule 2026: 3451 शिक्षक पदों के लिए 5 मई...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 3451 विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया। 5 से 7 मई 2026 तक रांची...

Jharkhand SIR Update: पहले होगी Census, फिर शुरू होगा मतदाता सूची...

 झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फिलहाल टल गया है। पहले जनगणना होगी, उसके बाद मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू किया जाएगा।Jharkhand SIR...

Summer Travel Rush: मई छुट्टियों में ट्रेन फुल, Flight किराया दोगुना,...

 मई की गर्मी की छुट्टियों से पहले रांची से ट्रेनों में लंबी वेटिंग और फ्लाइट किराया दोगुना हो गया है। यात्रियों के लिए कन्फर्म...

Bengal Election Campaign: आज से टीएमसी के समर्थन में प्रचार करेंगे...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे, पुरुलिया में...

Jharkhand Weather Update: 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, भीषण गर्मी...

 झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के करीब, लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img