Dhanbad: राजगंज में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Dhanbad: राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगाल स्थित भारत पेट्रोलियम के बीबीडी फ्यूल पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। बताया जाता है कि बाइक सवार 3 अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे, इनमें से एक नकाबपोस अपराधी ने बाइक से उतरकर 2 से 3 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।

Dhanbad: राजगंज में पेट्रोल पंप पर फायरिंग

इधर घटना की सूचना पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पेट्रोल पंप का मालिक बीरबल मंडल है। पंप के स्टाफ की माने तो अपराधी पल्सर बाइक से आए, फायरिंग की और फरार हो गए।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...