क्या एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की फिराक में हैं जीतन राम मांझी?

Gaya- जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश जाहीर करते हुए कहा है कि कभी मुख्यमंत्री बनने का सपना भी नहीं देखा था, लेकिन परिस्थितियों ने हमें वह मौका दे ही दिया, यदि एक बार फिर से यह मौका मिलता है तो निश्चित रुप से चुकूंगा नहीं.

दरअसल राजगीर में जू सफारी की शुरुआत किए जाने पर पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से पूछा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमारा के द्वारा राजगीर में काफी विकास किया जा रहा है, उनके कार्यकाल में राजगीर का कायाकल्प हो रहा है. लेकिन ऐसा कुछ गया में देखने को नहीं मिल रहा है. इस प्रश्न के जवाब में जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के लिए जो कार्य 17 वर्षो में किया उससे अधिक मेरे द्वारा सात महीनों की सरकार में गया के लिए किया गया.

वैसे जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि विकास की बयार तो पूरे बिहार में बह रही है, चारों तरफ सड़कों का जाल बुना गया है, हर गांव पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है. लेकिन इसके साथ ही अभी बहुत कुछ करना बाकी है. खास कर सामाजिक सेक्टर में बहुत कुछ करने की जरुरत है.

रिपोर्ट- शक्ति

 

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...