Breaking : झारखंड में बीजेपी का आक्रोश मार्च, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 को लेकर सरकार को घेरेगी बीजेपी

Breaking

Ranchi : भाजपा आज झारखंड भर में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन करेगी। यह विरोध प्रदर्शन सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रांची के नगड़ी इलाके में आदिवासी रैयतों की जमीन पर प्रस्तावित रिम्स-2 प्रोजेक्ट के खिलाफ किया गया।

राजधानी रांची में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल मैदान (शहीद चौक) से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में पार्टी समर्थक और नेता शामिल हुए।

Breaking : बाबूलाल मरांडी करेंगे अगुवाई

मार्च की अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया और सूर्या हांसदा एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग की।

बीजेपी का कहना है कि आदिवासियों की जमीन हड़पने और जनजातीय युवाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने सरकार से इन मामलों में जवाब मांगा है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट—

TCS Placement Bokaro: सपनों की नौकरी पाने वाले ये दो छात्र...

TCS Placement Bokaro: बोकारो के कांद्रा (चास) स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज)—जिसे NAAC से B++ ग्रेड मिला...

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...