Flipkart Big Billion Days 2025: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, जानें डिटेल

Flipkart Big Billion Days 2025: भारत का प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित सालाना सेल Big Billion Days 2025 को 23 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। इस बार ग्राहकों को iPhone, Samsung, और Google Pixel जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिलने वाली है। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने Google Pixel Series पर आने वाली धमाकेदार डील्स का खुलासा किया है, जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro XL और Pixel 10 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

Sep Ad 1 22Scope News

Flipkart Big Billion Days 2025: Google Pixel 9 अब सिर्फ 34999 रुपये में!

Google Pixel 9, जिसे कंपनी ने अगस्त 2024 में 79999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, अब Big Billion Days सेल में सिर्फ 34999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। इसमें प्रोसेसर Google Tensor G4 है, जबकि फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है। यह उन यूज़र्स के लिए शानदार मौका है जो लंबे समय से Pixel स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे थे। यह कीमत संभवतः बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज ऑफर्स के साथ मिलेगी, हालांकि फ्लिपकार्ट ने इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं दी है।

Sep Ad 2 22Scope News

Flipkart Big Billion Days 2025: Pixel 9 Pro XL फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भारी छूट

Google Pixel 9 Pro XL, जो 139999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, अब इस सेल में सिर्फ 84999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है। यह डिवाइस टॉप-एंड फीचर्स और बेहतरीन कैमरा सेटअप के लिए जाना जाता है। इसमें भी प्रोसेसर Tensor G4 है।

Flipkart Big Billion Days 2025: Google Pixel 10 लेटेस्ट मॉडल पर 12000 रुपये की छूट

फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी का सबसे नया स्मार्टफोन Google Pixel 10 भी डिस्काउंट के साथ मिलेगा। लॉन्च प्राइस 79999 रुपये था, सेल प्राइस 67999 रुपये है। कुल मिलकार इस फोन पर 12000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें प्रोसेसर Upgraded Tensor G5 (संभावित) है।

फ्लिपकार्ट ने अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर Pixel डील्स को टीज करते हुए कहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी Pixel डील्स में से एक होगी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि ये कीमतें फ्लैट डिस्काउंट होंगी या इसमें बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस आदि भी शामिल होंगे।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...