दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी मिली बम की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया गया

Desk. शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी का मेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए धमकी दी गई कि कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं और दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली करने को कहा गया।

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की झूठी धमकी

शुक्रवार सुबह दिल्ली हाईकोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि “पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत है और जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं।” धमकी में आगे कहा गया कि जुमा की नमाज से पहले यानी 2 बजे तक कोर्ट खाली कर दिया जाए। बम स्क्वॉड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। जांच के बाद इसे झूठी धमकी घोषित किया गया।

बॉम्बे हाईकोर्ट में भी मिली धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट के बाद कुछ ही देर में बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम की धमकी वाला मेल मिला। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। जज, वकील और अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। बॉम्बे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने परिसर खाली कराने को लेकर आधिकारिक नोटिस भी जारी किया। यहां भी बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली, लेकिन किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला।

बिहार में भी धमकी

दिल्ली और मुंबई के अलावा बिहार में भी बम ब्लास्ट की धमकी की खबर सामने आई। 11 सितंबर को भेजे गए एक मेल में कहा गया था कि शुक्रवार को पब्लिक प्लेसेज पर बम धमाके किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस इनपुट को गंभीरता से लिया और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Purnia Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुटा समुदाय, पोषण और स्वच्छता...

Purnia Angan Milan: जिले में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसबा...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...