Advertisment

इस कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Desk. खबर दिल्ली से है। द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि बुधवार को द्वारका कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद कोर्ट को खाली कराया गया। पुलिस के अनुसार, कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को मंगलवार सुबह 3.11 बजे एक ईमेल मिला था, जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखे होने की बात कही गई थी।

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को सुबह 10.50 बजे कोर्ट ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेज दिया गया और गहन जांच की गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने एक बयान में कहा कि धमकी भरे मेल में कहा गया था कि कोर्ट में आरडीएक्स आधारित विस्फोटक उपकरण लगाया गया है।

कोर्ट परिसर की तलाशी अभियान

वहीं धमकी भरे मेल मिलने के बाद बाद स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारियों और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के साथ तुरंत कोर्ट परिसर में पहुंचे। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन तलाशी जारी है।

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...