Dhanbad: ठग ने उपायुक्त का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, DC की लोगों से ये अपील

Dhanbad: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ठग ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इसके माध्यम से ठग दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। साथ ही फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज कर रहा है।

Dhanbad: उपायुक्त की लोगों से अपील

इस संबंध में उपायुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाता है या लिंक भेजी जाती है अथवा फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज किया जाता है तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Dhanbad: मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज

इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि ठग के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...