BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे नड्डा, पटना एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से वह सीधे छपरा जाएंगे। छपरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ बड़ी बैठक करेंगे। साथ ही भाजपा कार्यालय में बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बड़ी बैठक होगी।

Goal 7 22Scope News

निजी कार्यक्रम के बाद नड्डा छपरा जाएंगे – दिलीप जायसवाल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि नेताजी पहले एक निजी कार्यक्रम में जाएंगे उसके बाद छपरा जाएंगे। फिर देर शाम बीजेपी के नेताओं के साथ बड़ी बैठक होगी। आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अगले सप्ताह बिहार का सियासी पारा चढ़ाएगी BJP, 13 को नड्डा, 15 को मोदी व 17 को शाह

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...