Breaking : BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नितिन नवीन राजधानी पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया गया। जब नितिन नवीन पहुंचे तो गुलदस्ता देकर बिहार बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो भी करेंगे। पटना के मिलर हाई स्कूल में कार्यक्रम की तैयारी की गई है। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया। बता दें कि नितिन नवीन दो दिवसीय दोरे पर पटना आए हैं।

नितिन नवीन का पटना एयरपोर्ट से रोड शो शुरू

आपको बता दें कि नितिन नवीन का पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट से रोड शो शुरू हो गया है। खुली गाड़ी में नितिन नवीन के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी साथ में मौजूद हैं। भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों के दोनों और खड़े होकर उनका अभिनंदन कर रहे हैं। बेली रोड में जगह-जगह पर स्वागत के लिए स्टेज बनाया गया है। बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ से पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं।

Breaking : BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Sanjay 22Scope News

Samrat 9 22Scope News

Nitin Navin 1 3 22Scope News

Nitin Navin 2 1 22Scope News

नितिन नवीन के स्वागत में डमरू बजाते दिखे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे

बीजेपी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में पटना के मिलर हाईस्कूल में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे डमरू बजाते दिखायी दिए। बता दें कि मिलर हाइस्कूल में नितिन नवीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अभी नितिन नवीन का पटना एयरपोर्ट से रोड शो शुरू है।

Mangal Pandey 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बैनरों से पटी राजधानी, एयरपोर्ट से मिलर स्कूल तक करेंगे रोड शो…

अंशु झा और अमित झा की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...