मंत्री बन्ना गुप्ता से पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को मिला सिर्फ आश्वासन, कार्मिक विभाग का मामला बता झाड़ा पल्ला

बन्ना गुप्ता ने पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को दिया आश्वासन, कैबिनेट की बैठक में उठायेंगे मामला

Ranchi- पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों ने कांग्रेस भवन में जारी जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र दिलवाने की मांग की.

पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता को बताया कि सारी प्रक्रिया पूर्ण होने का बाद भी उन्हे विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है. पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तत्काल फोन लगा कर विभाग के सचिव से बात की. विभाग की ओर से बताया गया कि मामला कोर्ट में है, लिहाजा इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

बन्ना गुप्ता ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले को अगली कैबिनेट की बैठक उठायेंगे. हालांकि, बन्ना गुप्ता ने यह भी कहा कि यह मामला कार्मिक और प्रशासनिक विभाग से जुड़ा है, जो मुख्यमंत्री के पास है. लिहाजा इस मामले में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री खुद ही लेंगे.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

 

 

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...