पंचायत सचिव अभ्यर्थियों के लिए रास्ता बंद, कार्मिक विभाग की अधिसूचना से अभ्यर्थियों में आक्रोश

Ranchi– लम्बे समय से अपनी नियुक्ति के लिए आंदोलनरत पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना ने पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विराम लगा दिया है.

दरअसल कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने गजट जारी कर उन सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है, जिसमें अब तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गयी है.

अभ्यर्थियों का दावा है कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना संख्या-5938 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है.  साथ ही गजट में इस बात का भी उल्लेख है कि उन सभी विज्ञापनों में जिसमें नियुक्ति की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं की गयी है, उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है.

यहां बता दें कि पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की नियुक्ति अब तक पूर्ण नहीं हुई है. अब तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं  मिला है. लिहाजा इनकी नियुक्ति भी इस अधिसूचना से प्रभावित होगी.

पंचायत अभ्यर्थियों ने आलमगीर आलम और कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. लेकिन अभ्यर्थियों को अंबा प्रसाद और मंत्री आलगगीर आलम की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. अब देखना होगा कि सरकार का इस मामले में क्या कोई स्पष्टीकरण आता है.

रिपोर्ट-शाहनवाज

कांग्रेस प्रवक्ता के बयान से पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...