Advertisment

घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे को किया जाम

घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साये ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे को किया जाम

गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार की बीती देर रात एक युवक को घर से कॉल कर बाहर बुलाया और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो इंटर का छात्र था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है।

Goal 7 22Scope News

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि बीती देर रात किसी ने शिवम कुमार को फोन किया और उसे घर से कुछ दूरी पर बुलाया, फिर कुछ घंटे बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने आज अहले सुबह गया-रजौली सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नदी किनारे मिली महिला व पुरुष का शव, इलाके में मची सनसनी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session: छात्रों के लाठीचार्ज पर विधानसभा में...

Jharkhand Vidhan Sabha Monsoon Session, रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को भारी हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा...

Neha Bora Ink Throwing Case: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के...

Neha Bora Ink Throwing Case, रांची: आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में आरोपी अमरनाथ पांडेय को रांची सिविल...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...