छपरा के डोरीगंज में दिखा रफ्तार का कहर, मासूम की गई जान

छपरा के डोरीगंज में दिखा रफ्तार का कहर, मासूम की गई जान

छपरा : छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के निकट एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियो के चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने एनएच-19 को जाम दिया। जिससे घटनास्थल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया जिसके बाद यातायात चालू हो सका।

Goal 7 22Scope News

ग्रामीणों ने मुआवजा और रफ्तार पर अंकुश लगाने की उठाई मांग

घटना के संबंध में बताया गया कि बलुआ गांव के शंभू राय की पोती सात वर्षीय नेहा जितिया के मौके पर अपने दादी के साथ बाजार जा रही थी। इसी क्रम में पटना से छपरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थे धक्का लगने के बाद नेहा सड़क पर कई फिट हवा में उछल कर गिरी जिससे तत्काल ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-19 को जामकर जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर डोरीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और लोगों को समझ कर जाम छुड़वाने के प्रयास में डटी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिलनी चाहिए। सरकार को तेज रफ्तार वाहनों पर भी अंकुश लगाना चाहिए। जिससे इस तरह की घटना पर अंकुश लग सके।

यह भी पढ़े : 2 सौतेली मां के बीच हुई बकरी की लड़ाई, भाई ने दूसरे भाई पर चलाई गोली, मौत

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img