रफ्तार का कहर, बाइक सवार एक युवक की गई जान

रोहतास : रोहतास जिला के ढेलाबाग में रफ्तार की कहर ने बाइक सवार एक युवक की जान ले ली।
घटना रोहतास थाना क्षेत्र के ढेला बाग गांव का बताया गया है। जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में अकबरपुर के सफीक खान का 26 वर्षीय पुत्र अख्तर खान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अख्तर खान के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

घटना के बाद पारिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बाइक सवार अख्तर खान के भाई ने बताया कि रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर को रहने वाला है। उसका भाई बाईक से कहीं जा रहा था तभी ढेला बाग के पास दो बाइक के टक्कर में उसके भाई अख्तर खान की मौत हो गई।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...