बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से की मारपीट, 50 हजार नकद लूटे

बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से की मारपीट, पचास हजार नकद भी लूटे

कैमूर : दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार में एक सब्जी विक्रेता के साथ पांच बदमाशों ने मारपीट की और हजारों रुपये भी छीन लिया। पीड़ित दुकानदार ईश्वर जायसवाल ने बताया कि कुछ लोग उनकी दुकान पर आए और सौ रुपए मांगने लगे। मना करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए 50 हजार रुपए लेकर भाग निकले।

DIARCH Group 22Scope News

पीड़ित दुकानदार ने की न्याय की मांग

बदमाशों ने ईश्वर जायसवाल के बेटे के साथ भी मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो बदमाश स्थानीय निवासी थे। जबकि अन्य की पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुखिया संजय मल्होत्रा ने भी थानाध्यक्ष से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को उचित न्याय मिले।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चियां डूबी…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...