मोतिहारी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 3 बच्चियां डूबी

मोतिहारी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चियां डूबी

मोतिहारी : मोतिहारी में जितिया पर्व स्नान में बड़े हादसे की खबर हैं। जहां मां के साथ जितिया स्नान को गई तीन बच्चियों की डुबने की खबर आई है। घटना थाना क्षेत्र के चटिया दियर गंडक नदी की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के चाचा सुरेश महतो ने बताया कि शाम में गांव की महिलाएं जितिया स्नान करने गई थी। उनके साथ सब बच्चें भी गए थे। इसी दौरान पांच बच्चे एक-एककर नदी में डूबने लगे। वहां स्नान कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के स्थानीय गोताखोरों ने प्रकाश कुमार और गुड़िया कुमारी को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलाही डीह वार्ड संख्या-8 निवासी परी कुमारी, प्रियंका कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में की गई।

Goal 7 22Scope News

घटनास्थल पर पहुंचे अरेराज के राजस्व पदाधिकारी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

आपको बता दें कि मौत की सूचना पर नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पूर्व मुखिया सुनील कुमार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि बड़ी मन्नत के बाद तीन बेटा पर एक बेटी हुई थी। परी के बड़े भाई पवन ने बताया कि घर की सबसे दुलारी थी। गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। घटना की सूचना पर अरेराज के राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय व मलाही थानाध्यक्ष करण कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी देखे :  सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का बड़ा बयान, कहा – ‘लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हक है’

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...

Jio IPO Subscription 2026: 4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ...

Jio IPO Subscription 2026: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को लेकर निवेशकों में भारी दिलचस्पी देखने को मिली। बुधवार, 21 अक्टूबर 2026...