सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वक्फ संशोधन कानून 2025 रद्द करने से इनकार, कई प्रावधानों पर आंशिक रोक

Desk. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वक्फ संशोधन कानून 2025 को पूरी तरह रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने इस कानून के कई अहम प्रावधानों पर आंशिक रोक लगाई है और कुछ पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया कि कानून पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी, लेकिन कुछ धाराओं को संशोधित या स्थगित किया गया है।

मुस्लिम पक्षकारों के पक्ष में फैसला

  • पांच साल से इस्लाम धर्म मानने की पात्रता को लेकर अदालत ने कहा कि जब तक उचित प्रक्रिया तय नहीं होती, तब तक यह शर्त लागू नहीं होगी।
  • अब किसी संपत्ति को वक्फ घोषित करने के लिए कलेक्टर की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • अधिकारियों को सरकारी भूमि घोषित करने और रिकॉर्ड बदलने का जो अधिकार था, उस पर कोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी है।
  • सरकार अब सेंट्रल वक्फ बोर्ड में अधिकतम 4 और राज्य वक्फ बोर्ड में 3 गैर-मुस्लिम सदस्य ही नियुक्त कर सकेगी।
  • जहां तक संभव हो, मुस्लिम व्यक्ति को ही सीईओ नियुक्त किया जाए, कोर्ट ने यह स्पष्ट निर्देश दिया।

सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संपत्ति पर स्वामित्व के बिना वक्फ की घोषणा नहीं की जा सकती, यह शर्त वाजिब है।
  • वक्फ बाय यूजर को अवैध करार- कोर्ट ने कहा कि यह प्रावधान दुरुपयोग की संभावना रखता है, इसलिए इसे मान्यता नहीं दी जाएगी।
  • सरकारी भूमि को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता, इस बात को संवैधानिक रूप से वैध माना गया।
  • संरक्षित स्मारकों और क्षेत्रों को वक्फ घोषित करने पर रोक सही मानी गई।
  • ट्राइबल लैंड या अनुसूचित क्षेत्र की भूमि को वक्फ घोषित नहीं किया जा सकता, इस पर कोर्ट द्वारा कोई स्थगन नहीं दिया गया है।
  • सेक्शन 36 (1), (1A), (7A), (10) वक्फ पंजीकरण के नियम वैध

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...